Graminsaharalive

Top News

पूर्व बीजेपी एमएलए सुरेंद्र सिंह ने दोबारा पार्टी ज्वाइन की,कई अन्य नेता भी भाजपा में शामिल

पूर्व बीजेपी एमएलए सुरेंद्र सिंह ने दोबारा पार्टी ज्वाइन की,कई अन्य नेता भी भाजपा में शामिल

लखनऊ।। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी अपने कुनबे को ज्यादा मजबूत करने में लगी है। इसी कड़ी में लखनऊ के पार्टी कार्यालय में विपक्षी दलों के नेताओं को आज ज्वाइनिंग कराई गई। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चैधरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पार्टी कार्यालय पर सपा, सपा बसपा और कांग्रेस के पूर्व विधायकों को बीजेपी की सदस्यता दिलवाई। वहीं सपा विधायक रहे संजय गर्ग और बसपा के पूर्व विधायक राजकुमार गौतम ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी एक विचारधारा से जुड़े लोगों का समूह है और हम ऐसी पार्टी का हिस्सा है जो अपने एजेंडा से पीछे नहीं हटी। हमारा उद्देश्य रहता है की सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे लोगों तक पहुंचे। विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प हमारे प्रधानमंत्री ने लिया है। अन्य दलों से लोग हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं पीएम मोदी के विकास यात्रा का हिस्सा बनकर हमारी पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस मौके पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हमको पीएम मोदी की योजनाएं को जनता तक पहुंचना है। पीएम मोदी के विजन की वजह से आज भारत की चर्चा दुनिया के हर प्लेटफॉर्म पर हो रही है। निशुल्क राशन देने का काम अभी भी जारी है तो वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में लोग खाने के लिए परेशान हैं। 2017 में बीजेपी के टिकट पर सुरेंद्र सिंह बलिया के बैरिया से विधायक चुने गए। लेकिन, 2022 में टिकट काटने के बाद बगावत करके चुनाव लड़े थे। आज फिर सुरेंद्र सिंह घर वापसी की है। वहीं, डुमरियागंज लोकसभा सीट से 2019 में कांग्रेस ने डॉ. चंद्रेश उपाध्याय को टिकट दिया था। आज डॉ. चंद्रेश बीजेपी की सदस्यता ली। सपा के पूर्व विधायक संजय गर्ग ने आज बीजेपी का दामन थामा है। ये सहारनपुर से 2017 में विधायक बने थे। सपा के व्यापार सभा के अध्यक्ष भी रहे हैं। 2022 में इन्हें विधानसभा चुनाव में मात मिली थी। सहारनपुर में इनकी अच्छी खासी पकड़ है और ये व्यापारी वर्ग से आते हैं। वहीं, बसपा के पूर्व विधायक राजकुमार गौतम भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। ये गाजीपुर सदर से 2007 में बसपा विधायक चुने गए थे। 2012 में सपा के विजय मिश्र से 241 वोट से हार गए थे। फिर 10 साल बाद 2022 में चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन फिर मात मिली थी। बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सपा के जालौन से नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के साथ ही बलरामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस कुमार निगम भी शामिल हैं।

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!