हरदोई
देश के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजली सभा व गोष्ठी का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय हरदोई पर किया गया जिसका संबोधित करते हुए।जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि पंडित नेहरू एक तपस्वी थे साथ ही नेहरू देश के भाग्यविधाता थे। आज लगता है कि थे वे भारत के भाग्य के रचनाकार। नेहरू के बारे में बहुत कुछ पढा, जाना और समझा। गर्व होता है कि उन्हें देश के पहले प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला। वे एक विजनरी लीडर थे। मास लीडर थे। क्वालिफाइड लीडर थे देश दुनिया मे उनकी धाक थी। पंचशील के उनके सिद्धांत शांति, सद्भाव और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते थे।
पंडित नेहरू ने स्वतंत्र भारत को पैरों पर खड़ा किया
शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि उनका गुट निरपेक्ष आंदोलन विश्व में भारत को नेतृत्व की भूमिका देता था। पंडित नेहरू ने स्वतंत्र भारत को पैरों पर खड़ा किया। उसे विकास और विज्ञान के रास्ते पर चलना सिखाया। उनका व्यक्तित्व अनुकरणीय था इस देश को नेहरू के बिना स्वतंत्र भारत की कोई छवि ही नही नज़र आती। दुनिया में जो मान नेहरू का है वैसा किसी का हो भी नही हुआ आज तक।जिला महामंत्री व प्रवक्ता अमलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि आज़ादी मिलने के तुरंत बाद नेहरू ने जिस अन्दाज़ में एक के बाद एक संस्थाओं को खड़ा किया,देश को दिशा दी,आज भी वे संस्थाएँ हमारे तंत्र की रीढ़ है। आज़ादी मिलने के तुरंत बाद वह लग गये बिना रोये कि 200 साल से ग़ुलाम रहे और उसका बहाना बनाकर। उस वक़्त खड़ी की गई तमाम संस्थाएँ आजादी के बाद सालों के बेमिसाल सफर की पटकथा लिखने वाली है।वह एक विजनरी लीडरशिप की पहचान थी। उनके योगदान को कभी कमतर नहीं कर सकते हैं।उपरोक्त प्रोग्राम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कुंवर अजीत सिंह चंदेल , मोहन सिंह ,महासचिव आशुतोष गुप्ता,गोपाल पांडे ,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष तुषार दीक्षित , ममता पाल , सोशल मीडिया प्रभारी महताब अहमद , ललित सिंह , सत्यबोध प्रकाश , श्रेयश मिश्र सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।