शाहाबाद हरदोई। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को नारी सशक्तिकरण की प्रतीक एवं भारतीय संस्कृति के उत्थान हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाली पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन करते हुए उनके विचारों और कार्यों क़ो जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के विषय में जानकारी दी और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को विस्तार से बताते हुए कहा प्रधानमंत्री ने महिलाओ के सम्मान व अधिकार दिलाने के लिए कई योजनाऐं चलाई है।राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ से लेकर अनेकों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया वहीं अहिल्याबाई ने महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए बहुत सारे काम किये।
इस अवसर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री राधा गोपाल त्रिपाठी, भाजपा नेता गोपाल त्रिपाठी,बीडीओ गौरव पुरोहित,अनुज राजपूत मंडल अध्यक्ष उधरनपुर, मनोज राजपूत मंडल शाहाबाद ग्रामीण, हरिओम कुशवाहा महामंत्री, सीएचसी अधीक्षक डॉ.प्रवीण दीक्षित, जितेंद्र सिंह एडीओ पंचायत सहित मातृशक्ति के रूप में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
नारी सशक्तिकरण सम्मेलन संपन्न हुआ
