अखिलेश गुप्ता की रिपोर्ट
हरदोई के माधौगंज ब्लॉक मुख्यालय परिसर में रविवार को महिला वन्दन शक्ति कार्यक्रम में अतिथियों ने सरकारी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन को लेकर महिलाओं का अहम योगदान बताया। मुख्य अतिथि मंत्री भावना शुक्ला ने प्रधानमंत्री व उनके द्वारा दिए गए मन की बात पर भाषण को प्रशंसनीय बताते हुए कहा कि किसी सरकार ने महिलाओं के उत्थान के बारे में नही सोंचा पर भाजपा व प्रधानमंत्री ने विभिन्न योजनाएं चलाकर महिलाओं को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया है। आज सब कुछ महिलाओं के नाम पर है उन्हें अपमानित कर घर से कोई निकाल नही सकता है। क्षेत्रीय सांसद अशोक रावत ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए सरकार की नीतियों का बखान किया। उन्होंने देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महिलाओं का अहम रोल बताते हुए महिला सम्मान व सुरक्षा की जानकारियां बताईं। क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने पूर्व की सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में महिलाओं का उत्पीड़न होता रहता था उन्हें सामाजिक न्याय के लिए आश्रित होना पड़ता था भाजपा की सरकार में महिला खुद के पैरों पर खड़ी होकर परिवार सम्भाल रही हैं। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहाकि आगामी लोकसभा चुनाव में समर्थन करने की अपील की। मंच का संचालन करते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता ने महिलाओं को संगठित रहने के साथ साथ उनके अधिकारों के विषय में जागरूक किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख लौंगश्री, प्रतिनिधि रमेश वर्मा,मल्लावां ब्लॉक प्रमुख गीता सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता व परिवार कल्याण विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा व समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
