हरदोई। जिले के शाहाबाद कस्बे में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस बार भी समाजसेवी निशी गुप्ता एवं रामस्वरूप अरोड़ा की याद में एक विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस खिचड़ी भोज में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पहुंचकर खिचड़ी का आनंद लिया। आपको बताते चलें समाजसेवी निशी गुप्ता और रामस्वरूप अरोड़ा द्वारा नर्मदा स्थल को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई गई । जहां पर इन दोनों समाजसेवियों ने समाज सेवा करके नर्मदा स्थल को सुव्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी याद में यहां के युवाओं की एक टोली कार्तिक की पूर्णिमा के दिन एक विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन करती आ रही है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए आज नर्मदा स्थल पर विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। खिचड़ी भोज की तैयारियां सुबह अंधेरे से ही प्रारंभ कर दी गई थी। हजारों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों बच्चों ने इस भंडारे में पहुंचकर खिचड़ी भोज का आनंद लिया। खिचड़ी भोज का शुभारंभ दोनों स्वर्गीय समाजसेवियों की चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित करने एवं पुष्प अर्पित करने के बाद हुआ। तत्पश्चात साधु और कन्याओं को भोज कराया गया। तदोपरांत खिचड़ी भोज का प्रारंभ किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं पुरुषों एवं बच्चों ने खिचड़ी भोज में शामिल होकर खिचड़ी ग्रहण की। देर शाम तक खिचड़ी भोज का कार्यक्रम चलता रहा। खिचड़ी भोज में संजय मिश्रा, राजीव बाजपेई, कुलदीप गुप्ता, टिंकू गुप्ता, नितांत रस्तोगी, बसंत गुप्ता, सुशील शर्मा, रमाकांत मौर्य, अतुल अग्निहोत्री, देश दीपक रस्तोगी, राजेंद्र बाबा आदि तमाम लोगों का विशेष सहयोग रहा।
नर्मदा ताल पर विशाल खिचड़ी भोज संपन्न
