Graminsaharalive

Top News

नगर पालिका में अध्यक्ष मधुर ने फहराया तिरंगा, किया शहीदों को नमन

नगर पालिका में अध्यक्ष मधुर ने फहराया तिरंगा, किया शहीदों को नमन

हरदोई नगर पालिका परिषद में 76 वॉ गणतन्त्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर तिरंगा फहराया और फिर गांधी जी के चित्र एवं शहीद उद्यान स्थित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। 

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री मधुर ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। देश का संविधान लागू हुये पूरे 75 वर्ष हो गये है। हमारा संविधान देश की आत्मा है। इसमे हमारे अधिकारों कर्तव्यों का वर्णन है, यह हमें सशक्त और स्वतंत्र देश बनाने का मार्गदर्शन करता है। आज हम अपने देश की स्वतन्त्रता की लडाई में शहीद हुये वीरो को याद करते हैं। उनके बलिदान को हम कभी नही भूल सकते हैं। इस अवसर पर कर इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी, सभासदधर्मरूचि सिंह, हफीज अहमद, अमित त्रिवेदी रानू सभासद प्रतिनिधि राजीव सिंह,  रामनारायण कुशवाहा, छुन्नकी तिवारी , कर अधीक्षक डा० पुष्पराज गौतम, अवर अभियन्ता चन्द्रकान्त, लेखा लिपिक विद्याभूषण सिंह, कमल किशोर मिश्र, अनिल यादव, मोहित सिंह, अशलेखा श्रीवास्तव, संतोष यादव, विमलेश यादव आशीष अवस्थी, राजू अवस्थी आदि उपस्थित रहें।

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!