पाली, हरदोई। नगर पंचायत पाली की बोर्ड बैठक शुक्रवार को चेयरमैन रिजवान खां की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बोर्ड बैठक में पेयजल हेतु पाइपलाइन डलवाने, दो टैंकर एवं जेसीबी क्रय करने के अलावा भवन निर्माण स्वीकृति संबंधी नियमावली बनाई जाने हेतु सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित किया गया। जन्म मृत्यु पंजीकरण के संबंध में वार्ड मेंबर के सत्यापन संबंधी प्रस्ताव पर का सभासद राजन शुक्ला ने विरोध किया, हालांकि अन्य सभासदों का समर्थन मिलने से यह प्रस्ताव भी पारित हुआ।
नगर पंचायत पाली के सभागार में शुक्रवार को अध्यक्ष रिजवान खां की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश सिंह यादव ने गत बोर्ड बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की। इसके अलावा अक्टूबर 2024 से फरवरी 2025 की आय व्यय की सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। बोर्ड सदस्यों के समक्ष ईओ ने बताया कि अक्टूबर महीने में एक करोड़ 15 लाख 86 हजार 10 रुपए आय, 49 लाख 57 हजार 355 रुपए व्यय हुआ, नवंबर महीने में 54 लाख 81 हजार 667 रुपए आय हुई और 33 लाख 65 हजार 601 रुपए व्यय हुआ। दिसंबर महीने में एक करोड़ 53 लाख 17 हजार 993 रुपए की आय हुई और 30 लाख 2 2 हजार 979 रुपए व्यय हुआ। जनवरी महीने में 40 लाख 89 हजार 892 रुपए आय हुई, 33 लाख 16 हजार 151 रुपए व्यय हुआ। फरवरी महीने में 41 लाख 86 हजार 727 आय हुई और 25 लाख 71 हजार 611 रुपए व्यय हुआ। वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रस्तावित आय व्यय अनुमानित बजट की सर्व समस्या पुष्टि भी की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 प्रस्तावित अनुमानित आय प्रारंभिक अवशेष सहित 28 करोड़ 60 लाख रुपए तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित अनुमानित व्यय 28 करोड़ 10 लाख रुपए आंकी गई। वर्ष के अंत में अवशेष अनुमानित 50 लाख रुपए का आकलन किया गया।
15वां वित्त आयोग टाइड अनुदान से प्राप्त 1 करोड़ 6 लाख 5 हजार 447 की धनराशि में 50 प्रतिशत धनराशि नगरी पेयजल में पाइप लाइन व दो पानी टैंकर खरीदने पर खर्च किया जाएगा एवं शेष 50 प्रतिशत धनराशि सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत एक जेसीबी 3DX एवं रिक्शा ठिलिया व नाला निर्माण कार्य पर खर्च किया जाएगा। राज्य वित्त आयोग अंतर्गत धनराशि के सापेक्ष विभिन्न मोहल्लों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य कराए जाने हेतु प्रस्ताव सर्व समस्या पारित किया गया। भवन निर्माण स्वीकृति संबंधी नियमावली बनाई जाने एवं लागू किए जाने का प्रस्ताव भी सर्व समस्या पारित किया गया। विलंबित जन्म मृत्यु रजिस्ट्रीकरण के संबंध में जन्म मृत्यु दिनांक का वार्ड सभासद द्वारा सत्यापन उपरांत आख्या एसडीएम कार्यालय को भेजे जाने का प्रस्ताव बोर्ड द्वारा पारित किया गया, हालांकि इस प्रस्ताव का वार्ड संख्या 9 सुलह सराय के सभासद राजन शुक्ला द्वारा विरोध किया गया। अन्य सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक राकेश दीक्षित बबलू, सभासद राजन शुक्ला, रामू त्रिवेदी, कमरुल हसन, राकेश कुमार, राजेश कुमार, इस्लाम खां, बृजेश कुशवाहा, अजीत गुप्ता, रीतु गुप्ता, राम देवी, रहनुमा बेगम, संगीता देवी, रश्मि कुशवाहा आदि सभासद मौजूद रहे।
नगर पंचायत पाली के विकास में आएगी रफ्तार, चेयरमैन रिजवान खां की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्ताव हुए पास
