हरदोई। कांग्रेस की मासिक बैठक कार्यालय पर आयोजित की गई।जिसमें इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर तैयारियों एवं घर घर कांग्रेस गारण्टी कार्ड वितरण की समीक्षा की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि पूरे देश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। जनता पर महंगाई व बेरोजगारी थोपने वाली भाजपा सरकार जा रही है, कांग्रेस आ रही है।पक्की नौकरी,गरीब परिवार की महिलाओं को हर साल एक लाख,सम्पूर्ण कर्जमाफी, और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारण्टी इंडिया गठबंधन सरकार की गारण्टी होगी।
शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि कांग्रेस की श्रमिक न्याय गारंटियां देश के सच्चे निर्माताओं की बेबसी की बेड़ियों को तोड़ कर उनकी मेहनत और उनके पसीने के साथ न्याय करेंगी।₹400 प्रतिदिन मेहनताना (मनरेगा मज़दूर भी शामिल)25 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान ने कहा देश का प्रत्येक वर्ग इंडिया गठबन्धन के साथ जुड़ रहा है।गठबन्धन प्रत्याशियों की जीत जनता ने पक्की कर दी है।सत्ता पक्ष के मंचों से रौनक गायब हो चुकी है।
जिला उपाध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि समूचा देश जननायक माननीय राहुल गाँधी जी को प्रधानमंत्री बनाना चाह रहा है और नफरतवादी ताकतों को सत्ता से बाहर करने के लिए जनता ने ठान लिया है।
जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय ने कहा कि कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना में हर गरीब परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख मिलेगा।केंद्र सरकार की नई नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण भी महिलाओं को मिलेगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भुवनेश प्रताप सिंह, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष महताब अहमद आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।