शाहाबाद हरदोई। दिल्ली और मिल्कीपुर में मिली जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यहां ढोल नगाड़े के साथ जश्न मनाया और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ शनिवार की शाम 4:00 बजे डाक बंगले पहुंचे। यहां पर जश्न मनाने के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करके यह सिद्ध कर दिया है कि वह आम जनता से लगाव रखती है और आम जनता के विकास पर भरोसा करती है। नगर अध्यक्ष का कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता को पूरी तरह से भरोसा है शनिवार को दिल्ली की जनता ने भी पूरी तरीके से अपना विश्वास व्यक्त करते हुए वोट दिया है जिसका परिणाम है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
दिल्ली और मिल्कीपुर में जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया
