शाहाबाद हरदोई।मां संकटा देवी मंदिर से भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया। तत्पश्चात तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई लेकिन बारिश होने की वजह से यात्रा में व्यवधान पैदा हुआ। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी अपने निर्धारित समय पर मां संकटा देवी मंदिर पहुंची । यहां पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा चौक, सरदारगंज, बालाजी मंदिर, कटरा, महुआ टोला चुंगी, बस स्टैंड, ब्लाक चौराहा, नवीन मंडी, अल्लाहपुर तिराहा होते हुए डाक बंगला पहुंची जहां पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। बारिश के बावजूद तिरंगा यात्रा में युवाओं का जोश देखते बन रहा था। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू, कार्यालय प्रभारी सुभाष रस्तोगी, अंकित गुप्ता, विकास मौर्य, गोपाल त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा में शामिल हुई उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी
