Graminsaharalive

Top News

डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया

डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया

शाहाबाद हरदोई। पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में देश भर में आक्रोश है। हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और बड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शाहबाद डॉक्टर्स एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च के दौरान डॉक्टर हाथों में स्लोगन लिखे हुए पोस्टरों के साथ बी वांट जस्टिस तथा सुरक्षा नहीं, कर्तव्य नहीं के नारे लगाते हुए चल रहे थे। शांति मार्च बैंक ऑफ़ इंडिया से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचा जहां पर मृत डॉक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और कैंडल मार्च का समापन किया गया। इस अवसर पर मौजूद डॉक्टर मुरारी लाल गुप्ता ने कहा कि सरकार को एक ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे डॉक्टर सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा समाज के हर तबके को आगे आकर महिला डॉक्टर के लिए इंसाफ की मांग करनी चाहिए। इस अवसर पर मौजूद डॉक्टर शाहिद अली ने कहा जितनी भी ट्रेनी डॉक्टर हैं उनकी सुरक्षा, रहने और खाने की पूरी व्यवस्था सभी मेडिकल कॉलेज में होनी चाहिए। इस अवसर पर डॉ मुरारी लाल गुप्ता, डॉक्टर शारिक परवेज खान, ,डॉक्टर शाहिद अली, डॉ नितिन त्रिपाठी ,डॉक्टर श्याम जी गुप्ता ,डॉक्टर पूजा गुप्ता, डॉक्टर रघुनाथ अग्निहोत्री, डॉक्टर अमित गुप्ता, डॉक्टर आसिफ हुसैन, डॉक्टर अंकुश मिश्रा ,डॉक्टर नफीस, डॉक्टर हिमांशु गुप्ता, डॉक्टर बलीम ,डॉक्टर हरिओम वर्मा, डॉक्टर वरुण ,डॉक्टर रजी, डॉक्टर मशीउज्जमा खान, डॉक्टर ताहिर, डॉक्टर शारिब कमाल ,डॉ अंसुल विश्वकर्मा सहित शाहाबाद नगर के अधिकांश डॉक्टर मौजूद रहे।

रामप्रकाश राठौर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!