शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्ष और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरियां निकाली और तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां एक दिन पहले से ही स्कूलों, सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में प्रारंभ कर दी गई थी। 15 अगस्त को सुबह 8:00 बजे झंडारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम सुश्री पूनम भास्कर, कोतवाली मुख्यालय पर क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा, नगर पालिका कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी, ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी सुश्री काजल, करियर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सलीम सिद्दीकी गौतम बुद्ध जूनियर हाई स्कूल में प्रबंधक रामनाथ गौतम, आरपीएम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य गोविंद बाजपेई, बिल्किस गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रबंधक शाहिद खान, एसडी जनता इंटर कॉलेज बजरिया में प्रबंधक सत्यवीर शुक्ला ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच झंडा रोहण किया। इसके अतिरिक्त नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के समस्त छोटे-बड़े विद्यालयों में हर्ष और उल्लास के वातावरण में स्वतंत्रता पर्व मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरिया निकालीं और स्कूलों में तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पूरे शहर में तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दे रहा था। नागरिकों ने अपने घरों पर और दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर तिरंगा झंडा लगाकर देश के प्रति अपने देश प्रेम का प्रदर्शन किया।
जोशो खरोश के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व
