Graminsaharalive

Top News

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर ने सपा कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, बोले भारत में हो रहा लैंड जिहाद

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर ने सपा कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, बोले भारत में हो रहा लैंड जिहाद

हरदोई

हरदोई में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी ने इस्लामी आतंकवाद पर जमकर निशाना साधा साथ ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भी आड़े हाथो लिया।यतींद्रानंद गिरि ने सनातन से जुड़े धर्म और धार्मिक और आर्थिक महत्व के बारे में बताया। हरदोई पहुंचे महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी ने कहा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी देश में एक अलग ही राजनीति करते आ रहे हैं।समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह ने अपने एक आधिकारिक बयान में साफ तौर पर कहा था कि कार्य सेवकों पर उनके द्वारा गोलियां चलवाई गई थी। महामंडलेश्वर ने कहा कि मिडिल ईस्ट के जितने भी देश हैं वह आतंकवाद को पालते हैं जिन देशों ने आतंकवाद को नाग की तरह पाला था अब उन्हें वही डस रहा है।महा मंडलेश्वर ने कहा कि कभी भी इस्लामी धर्म गुरु कभी भी आतंकवाद के खिलाफ बोलते हुए नजर नहीं आते हैं।

हल्द्वानी में रेलवे की भूमि पर बनी अवैध कॉलोनी

महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी ने कहा कि अयोध्या में धार्मिक महत्व से देखा जाए तो बहुत बड़ी उपलब्धि है। क्योंकि जब से वहां पर धार्मिक पर्यटन बड़ा है तो लोगों की जीविको पार्जन के साधन भी बढ़ गए हैं। भारत की नहीं बल्कि पूरे विश्व को इस्लामी ताकतों से लड़ना होगा। इस्लामी ताकत जिहाद के नाम पर लव जिहाद धर्मांतरण जिहाद मदरसा जिहाद जैसे अनेक कार्य कर रहे हैं। महामंडलेश्वर यतींद्रानंद नाथ गिरी ने दावा किया कि भारत में अधिकतर मदरसे मस्जिद यहां तक की मुस्लिम बस्तियां और घर भी सरकारी जमीनों पर बने हुए हैं। महामंडलेश्वर ने कहा कि इसे भी लैंड जिहाद का नाम दिया जाना चाहिए। हल्द्वानी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 60000 मुसलमानो की कॉलोनी रेलवे की जमीन पर बनी थी और जब उसे हटाने की बात आती है तो सुप्रीम कोर्ट रोक लगा देता है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए उसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

मोहित शर्मा

Related Articles

error: Content is protected !!