Graminsaharalive

Top News

चुनाव एक साथ होने से देश का विकास होगा:अलका गुप्ता

चुनाव एक साथ होने से देश का विकास होगा:अलका गुप्ता

हरदोई। आर्यकन्या महाविद्यालय में एक राष्ट्र एक चुनाव संबंधी विषयक महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता ने  संबोधित करते हुए कहा कि यह देश के लिए जरूरी है । 

मुख्य अतिथि ने कहा एक साथ चुनाव कराने से मतदाताओं के लिए सुविधा और आसानी सुनिश्चित होती है, मतदाता थकान से बचते हैं, तथा मतदान प्रतिशत में वृद्धि होती है। 

एक राष्ट्र एक चुनाव से नीतियों में अधिक निश्चितता आएगी बार-बार चुनाव होने से अनिश्चितता का माहौल बनता है और इससे नीतिगत निर्णय प्रभावित हो सकते हैं। चुनावों के एक साथ होने से आर्थिक विकास में वृद्धि होगी, जिससे व्यवसाय प्रतिकूल नीतिगत परिवर्तनों के भय के बिना निर्णय लेने में सक्षम होंगे। जब सरकार के तीनों स्तरों पर एक साथ चुनाव कराए जाएंगे, तो इससे उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला चक्र में व्यवधान से बचा जा सकेगा, क्योंकि इससे प्रवासी श्रमिकों को वोट डालने के लिए छुट्टी लेने से रोका जा सकेगा। 

एक राष्ट्र एक चुनाव नीतिगत निष्क्रियता को रोकता है और शासन पर ध्यान केंद्रित बढ़ाता है।एक साथ चुनाव कराने से सरकारी खजाने पर वित्तीय बोझ कम होगा, क्योंकि इससे बीच-बीच में होने वाले चुनावों पर होने वाले व्यय का दोहराव नहीं होगा। एक राष्ट्र एक चुनाव के कार्यान्वयन से दुर्लभ संसाधनों का अनुकूलतम उपयोग, पूंजी निवेश में वृद्धि और परिसंपत्ति सृजन होगा। एक राष्ट्र एक चुनाव चुनावी कैलेंडर को समन्वित करता है, जिससे शासन के लिए अधिक समय की उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा नागरिकों को निर्बाध सार्वजनिक सेवा प्रदान की जा सकेगी। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्यकन्या कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर सुमन वर्मा तथा संचालन डॉक्टर अंजू श्रीवास्तव द्वारा किया गया I

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण , विद्यार्थी , महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मधुबाला , जिला मीडिया प्रभारी कविता टंडन ,जिला कार्यकारिणी सदस्य सुमन सिंह आदि अन्य उपस्थित रहे I

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!