शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत तड़ेर में गांव से गौशाला तक जाने वाले कच्चे मार्ग का निर्माण पीला ईट से किया जा रहा है। पीला ईंट से किया जा रहे निर्माण कार्य से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जिला पंचायत की ओर से इस मार्ग का मानक विभिन्न तरीके से निर्माण किया जा रहा है। यह वीडियो हमारे दर्शक देख रहे हैं यह शुक्रवार की दोपहर 2:00 का है। इसे गांव के ही एक युवक ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। किसान यूनियन के नेता विद्यासागर यादव ने मानक विहीन निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की है।
खड़ंजा निर्माण में किया जा रहा पीला ईट का प्रयोग
