हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के नामजद अभियुक्त जमीर को गिरफ्तार किया है
जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल को वादिनी द्वारा कोतवाली शहर पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त जमीर निवासी मोहल्ला आलूथोक टिलिया थाना कोतवाली शहर द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस संबंध में कोतवाली शहर पर नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था। सोमवार को कोतवाली शहर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त जमीर को गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।