Graminsaharalive

Top News

केक काटकर कांग्रेसियों  ने मनाया राहुल गांधी का जन्म दिन

केक काटकर कांग्रेसियों  ने मनाया राहुल गांधी का जन्म दिन

संविधान रक्षक व जननायक राहुल गांधी देश के प्रेरणा स्रोत हैं : अनुपम दीक्षित

हरदोई। कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर कर मनाया गया।  शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, पीसीसी सदस्य अमलेंद्र त्रिपाठी ने सहित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की फोटो पर पुष्पों की वर्षा करते उनके दीर्घायु होने की कामना की।

शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि राहुल गांधी देश में युवाओं के हक की लड़ाई लड़ने का कार्य कर रहे हैं आज उनका जन्म दिन है हम सभी उनके दीर्घायु की कामना करते है।

जिला महामंत्री अमलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि  राहुल गांधी देश की आवाज है वह हमेशा जनहित की बात करते है आधी आबादी को हक की लड़ाई लड़ने का कार्य राहुल गांधी ने किया,वे छात्र,युवाओं व महिलाओं के मसीहा है वह हमेशा निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति के संघर्ष किया है हम सब उनके जन्म दिन पर प्रेरणा लेकर जनहित की लड़ाई लड़ने की कसम खाते है।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष विनीत कुमार वर्मा,जिला उपाध्यक्ष  देवेंद्र विक्रम सिंह, महासचिव टीटू गुप्ता , सोशल मीडिया प्रभारी महताब अहमद ,लीगल सेल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडे , ममता पाल , विनोद यादव ,इस्लाम गाजी, रामबली वर्मा ,अनूप दीक्षित, कुसुमा, राय वर्मा , राज किशोर राहुल वर्मा  ,श्रेयश मिश्रा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!