Graminsaharalive

Top News

केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही मोदी सरकार: कांग्रेस

केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही मोदी सरकार: कांग्रेस

 हरदोई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे  के नेतृत्व में कांग्रेस  नेता सोनिया गांधी व विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध ईडी द्वारा चार्जशीट दाखिल किये जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया और ईडी को भाजपा का फ्रंटल संगठन बताया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष  विक्रम पांडे ने कहा कि  ईडी और सीबीआई सरकारी तोता बन रह गई जिसका एक मात्र काम रह गया है भाजपा के पक्ष माहौल बनाना है, और जो विपक्ष के नेता जनता हित में काम कर रहे है उनके खिलाफ झूठे मुकदमे बना कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना बस एक मात्र उद्देश्य रह गया है।

शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि ईडी की निष्पक्षता संदेह के घेरे में  क्योंकि ईडी ने पिछले 5 वर्षों में लगभग 130 लोगों के खिलाफ मुकदम दर्ज किया वही कनविक्शन सिर्फ 10 के खिलाफ हुआ जो कि निंदनीय है। 

प्रवक्ता अमलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी देश के सर्वमान्य नेता है वह हमेशा जनता हित की बात करते है, सोनिया गांधी ने देश को आरटीआई , फूड सिक्योरिटी बिल जैसे महत्त्वपूर्ण काम किया, उसी से भारतीय जनता पार्टी डरी व सहमी हुई है। 

इस दौरान आरटीआई चेयरमैन अजीत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष विनीत कुमार वर्मा, पीसीसी सदस्य आफताब हैदर, महासचिव भुट्टो मियां , गोपाल पांडे , महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता देवी ,युवा कांग्रेस पूर्व उपाध्यक्ष मोहन सिंह सहित दर्जनों लोगों मौजूद रहे।

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!