शाहाबाद हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में एक किशोर के साथ कुकर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 27 जून को किशोर के पिता द्वारा थाना मझिला पर तहरीर दी गयी कि सत्यनारायण पुत्र नत्थू निवासी ग्राम अंडौआ थाना मझिला द्वारा उसके पुत्र के साथ गलत कार्य किया गया। इस संबंध में थाना मझिला पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। थाना मझिला के उपनिरीक्षक ब्रजेश यादव और पुलिस बल द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
किशोर से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
