Graminsaharalive

Top News

 कासिमपुर पुलिस ने हत्यारोपी मोनू को गिरफ्तार किया

 कासिमपुर पुलिस ने हत्यारोपी मोनू को गिरफ्तार किया

हरदोई। कासिमपुर पुलिस ने हत्यारोपी मोनू को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार 11 जून को खुशीराम निवासी झामखेडा थाना कासिमपुर ने कासिमपुर पुलिस को तहरीर दी थी कि अभियुक्त मोनू निवासी ग्राम झामखेडा थाना कासिमपुर तथा अन्य लोगों ने वादी के भाई जमुना के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया, जिनको उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा वादी के भाई जुमना उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया।  कासिमपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त मोनू को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के मुताबिक एक अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!