Graminsaharalive

Top News

आग लगने से 65 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख, किसानो ने मुआवजे की माँग की

आग लगने से 65 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख, किसानो ने मुआवजे की माँग की

हरदोई

गर्मी की शुरुआत होते ही जनपद में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई है।आए दिन खेतों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला रविवार को भी सामने आया जहां कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी से कई बीघा फसल जलकर राख हो गई।फसल को बचाने के चलते एक किसान भी घायल हो गया जिसको बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गेहूं के खेत में चिंगारी से लगी आग से कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल साबित हुए। गेहूं के खेत में आग लगने से दो किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस राहत बचाव में जुट गई। राजस्व विभाग के लेखपाल द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। किसानों द्वारा जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई है आग लगने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

नौ किसानो की फसल जली

हरदोई जनपद के गोपामऊ कस्बे के पास बरकतपुर गांव में नौ किसानों के कुल 65 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।हादसा उस समय हुआ जब कंबाइन मशीन से गेहूं की फसल की कटाई चल रही थी कि तभी कंबाइन मशीन का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। कंबाइन मशीन से टूटे हिस्से से निकली चिंगारी ने सूखे गेहूं के खेत में आग लगा दी।आग बड़ी तेजी से बढ़ती गई। आग ने लगभग 65 बीघा गेंहू की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से सबसे ज्यादा नुकसान भरत और अरुण कुमार को हुआ है इन दोनों की फसल लगभग 15-15 बीघा जल गई। इसके अलावा कमल तंदूर की 12 बीघा फसल सर्वेश और अंकुल मिश्रा की छह-छह बीघा लाल मिश्र तंदूर मेवाराम और बृज लाल के तीन-तीन बीघा तथा रामचरण की दो बीघा फसल आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गई।किसानों द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया।खेत में लाइट ना आने के चलते किसान समरसेबल से आग को नहीं बुझा पाए।किसानों द्वारा ट्रैक्टर की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन असफल साबित हुए।

मोहित शर्मा

Related Articles

error: Content is protected !!