Graminsaharalive

Top News

अहिल्या बाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न

अहिल्या बाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न

शाहाबाद हरदोई। मंगलवार को दोपहर दो बजे विधानसभा शाहाबाद के ब्लाक टोडरपुर मे लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के निमित्त विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मलेन संपन्न हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव एंव उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने भाग लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन द्वारा की गयी।
कार्यक्रम संयोजक प्रीतेश दीक्षित जी, ब्लाक प्रमुख टोडरपुर प्रतिनिधि श्याम बाबू त्रिवेदी, पिहानी ब्लाक प्रमुख कुशी बाजपेयी, मंडल अध्यक्ष टोडरपुर राघवेंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष मझिला श्रवण वर्मा, मंडल अध्यक्ष शाहाबाद नगर अनिल पान्डेय पिंटू ,मंडल अध्यक्ष ग्रामीण मनोज राजपूत सहित प्रधान गण व क्षेत्र पंचायत सदस्य व भारी संख्या मे महिलाएं उपस्थित रही।

रामप्रकाश राठौर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!