पाली, हरदोई। हरदोई सदर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत सपा प्रत्याशी उषा वर्मा को चुनाव हराकर विजई हुए हैं, इसमें सवायजपुर विधानसभा की जनता का विशेष योगदान है। जयप्रकाश रावत पर क्षेत्रीय जनता ने पुनः विश्वास जताया है। सवाययपुर विधानसभा क्षेत्र के अनंगपुर मंडल में भाजपा प्रत्याशी को बंपर वोट मिले हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी उषा वर्मा को 7860 वोटों से हराया है, जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों ने कहा है कि विधायक रानू सिंह और मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र प्रताप सिंह की बदौलत यह मुमकिन हुआ है। मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्रीय जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह क्षेत्रीय जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि अनंगपुर मंडल में गत लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी को हराया था। सांसद जयप्रकाश रावत और विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के नेतृत्व में भरखनी ब्लाक क्षेत्र के अनंगपुर मंडल में तमाम विकास कार्य कराए जाएंगे। भाजपा प्रत्याशी की जीत पर अनंगपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर खुशी का इजहार भी किया।
अनंगपुर मंडल में भाजपा को मिले बंपर वोट, सपा प्रत्याशी को 7860 वोटों से हराया, मंडल अध्यक्ष ने प्रकट किया जनता का आभार
