Graminsaharalive

Top News

अनंगपुर मंडल कार्यालय पर संविधान गौरव अभियान के तहत बीजेपी की कार्यशाला आयोजित

अनंगपुर मंडल कार्यालय पर संविधान गौरव अभियान के तहत बीजेपी की कार्यशाला आयोजित

पाली, हरदोई। भारतीय जनता पार्टी ने संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संविधान गौरव अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत बुधवार को अनंगपुर में मंडल कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री बागीश सिंह व निवर्तमान मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र प्रताप सिंह ने पदाधिकारीयों को अभियान की अहम जिम्मेदारी सौंपी। जैनेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगा, जिसका उद्देश्य संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुंचना है। वहीं जिला मंत्री बागीश सिंह ने बताया कि अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मंडल और बूथ स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह ने कहा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की विरासत का सम्मान करते हुए बूथ स्तर तक जागरूकता अभियान चलाएंगे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह ने की।
इस दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलराम सिंह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राघवेंद्र दिवाकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि शर्मा एवं शक्ति केंद्र संयोजक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

shobhit mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!