Graminsaharalive

Top News

अतरौली क्षेत्र के ग्राम डांडा सहित 20 तालाबों में पकड़ी गई 25 लाख की प्रतिबंधित मछली

अतरौली क्षेत्र के ग्राम डांडा सहित 20 तालाबों में पकड़ी गई 25 लाख की प्रतिबंधित मछली

हरदोई केअतरौली क्षेत्र के ग्राम डांडा सहित 20 तालाबों में 25 लाख की प्रतिबंधित थाई मांगुर प्रजाति की मछली को जिला मत्स्य अधिकारी धर्मराज चौहान ने कार्यवाई करते हुए पकड़ा है।

बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और भारत सरकार ने वर्ष 2000 में विदेशी थाई मछली पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

इस मछली के खाने से कैंसर और कई गंभीर रोग हो सकते हैं। यह मछली मांस खाती है, जिसकी वजह से इसका शरीर बहुत तेजी से बढ़ता है।प्रतिबंधित प्रजाति की मछली पालने की जानकारी पर जिला मत्स्य अधिकारी धर्मराज चौहान ने शुक्रवार को अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम डांडा में एक तालाब में इंजन लगवाया और जाल डालकर मछलियों को निकाला जिसमें थाई मांगुर प्रजाति की प्रतिबंधित मछली बरामद हुईं।

जिला मत्स्य अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में ऐसे बीस तालाब हैं जिनमें प्रतिबंधित प्रजाति की मछली पाली गयी है। जितनी मात्रा में मछली मिल रही है उसकी कीमत 25 लाख रुपये होगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी तालाबों में भी इसी प्रक्रिया से मछली निकाली जायेगी।

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!